1
का दिन वंशी फेर बजावेगो बता दे वंशी वाले
बताय दे वंशी बारे बताय दे नन्द दुलारे
आँधी रात तक नींद न आवे फिर सपने मैं तू तरसावे
अरे कब मोय पास बिठावेगो बताय
सास ननद मेरी हँसी उड़ावे पती मेरे पर गुस्सा होवे
अरे कब मोकू आय हंसावेगो बताय दे
मीरा दरशन की हैे प्यासी जन्म जन्म की तेरी दासी
कब अपने चरन बसावेगो बताय दे
दास प्रभु करे आशा तेेरी लाज बचावेगो कब मेरी
अरे कब मोय आन हसावेगो बताय दे
2
खातिर करलै नई गुजरिया रसिया ठाड़ो तेरे द्वार
ये रसिया तेरे नित्त न आवे प्रेम होय जब दरशन पावे
अधरा मृत कौ भोग लगावे
कर महमानी अब मत चूके समय न बारम्बार
हिरदे को चोला कर हेली नेह को चन्दन चिरच नवेली
दीक्षा ले बन जइयो चेली
पुतरिन पलंग विछाय पलक के करले बन्द किवार
जो कुछ रसिया कहे सो करियो सास ससुर
को डर मत करियो सोलह को बत्तीस पहनइयो
देदे दान सूम की सम्पत्ति जीवन है दिन चार
सबसे तोड़ नैन की डोरी जमुना पार उतर चल गोरी
निधरक ख्ेालो करियो होरी
श्याम रंग चढ़ जाय जा दिना है जाय बेड़ा पार
3
ब्रजराज कहीं रघुराज कही नित रूप अनूप दिखावत हो
कभी तीर कमान है हाथों में नैनन के सेन दिखावत हो
यदि विश्व तुम्हारे हाथों में फिर नाथ बंधे क्यों उरवल से
कभी फूल से कोमल आप बने कभी नख पर गिरवर धारे हो
वही आपका दरशन पाये है जिसे ज्ञान के नैन दिये तुमने
है वास तुम्हारा घट घट में मन कुंज में रास रचावत हो
रस राज निराले हो नटखट संसार को नाच नचावत हो
4
मोहन बस गयो इन नैनन में
लोक लाज कुल कान छूट गई याकी नेह लगन में
जित देखो तित ही वह दीखे घर बाहर ऑंगन में
अंग अंग प्रति रोम रोम में छाय रहो तन मन में
कुन्डल झलक कपोलन सोहे बाजूबन्द बॉंहन में
कगंन कीलत ललित वन माला नपुर धुन चरनन में
चपल नैन भृकुटि वट बांकी ठाड़ो सघन लतन में
नारायन बिन मोल बिकानी याकि नेक हॅंसन में
5इतना तो करना भगवन् जब प्रान तन से निकले
गोविन्द नाम भजकर जब प्राण तन से निकले
श्री गंगा जी का तट हो यमुना का वंशी बट़ हो
वह सॉंवला निकट हो जब प्राणा तन से निकले
इतना तो करना ..........................
सिर सेाहना मुकुट हो मुखड़े पर काली लट हो
यह ध्यान मेरे घट हो जब प्राण तन से निकले
वह सावँला खड़ा हो वंशी का सुर भरा हो
तिरछा चरण धरा हो जब प्राण तन से निकले
जब तन मंे प्राण आये कोई रोग ना सताये
नहि त्रास यम दिखाये जब प्राण तन से निकले
श्री वृन्दावन का थल हो विष्णु चरण का जल हो
मेरे मुख में तुलसीदल हो जब प्राण तन सेनिकले
निकले ये प्राण सुख से प्रभु नाम निकले मुख से
बच जाये दास दुख से जब प्राण तन से निकले
यह नैकसी अरज है मानो तो क्या हरज है
कुछ तेरा भी फरज है जब प्राण तनसे निकले
उस वक्त जल्दी आना न हमकोे भूल जाना
नूपुर की धुन सुनाना जब प्राण तन से निकले
6
मैया मोहि दाऊ बहुत खिजाओ
मोसो कहत मोल को लीन्हो तू जसुमति कब जायो
कहा कहो याहि रिस के मारे खेलन हूँ नहि जात
पुनि पुनि कहत कौन है माता को है तुम्हारो तात
गोरे नन्द यशोदा गोरी तुम कत श्याम शरीर
चुटकी देदे हॅंसत ग्वाल सब सिखे देत बलवीर
तू मोही को मारन सीखी दाऊ कबहु न खीजे
मोहन को मुख रिस समेत लखि जसुमति सुन सुन रीझे
सुनहु कान्ह बलभद्र चबाई जनमत ही को धूत
सूर श्याम मोहे गो धन की सो हों जननी तू पूत ।
7
माखन की चोरी छोड़ कन्हैया मैं समझाऊॅं तोय
नौलख धेनु नन्द बाबा के नित नयो माखन होय
बड़ो नाम है तेरे बाबा को हँसी हमारी होय
बरसाने तेरी भई सगाई नित नई चरचा होय
बड़े घरन की राजदुलारी नाम धरेंगी तोय
मोसे कहे गऊन के पाछे रहो खिरक में सोय
काऊ ग्वालिन से जाय बतरायो तेने दई कदरिया खोय
यह चोरी नही छोड़ूं मइया होनी होय सो होय
सूर श्याम ग्वालिन के आगे दिये नैन भर रोय
8
सांवरे घनश्याम तुम तो प्रेम के अवतार हो
फँस रही हूँ झन्झटो में तुम ही खेवनहार हो
चल रही आंधी भयानक भंवर में नइया पड़ी
थाम लो पतवार मोहन अब तो बेड़ा पार हो
हाथ में बंशी मुकुट सर पर गले में हार हो
आपका दर्शन मुझे इस छवि से बारम्बार हो
नग्न पद गज के रूदन पर दौड़ते आये प्रभु
देखना निष्फल न मेरे ऑंसुओं की धार हो
है यही अन्तिम विनय तुम से मेरी नंदलाल है
मै तुम्हारा दास हू तुम मेरे सरताज हो।
9
मेरे नाथ का नाम दया निधि है वो दया तो करेगें कभी न कभी
दुख हारी हरी दुखिया जन के दुख कलेष हरेगें कभी न कभी
जिस अंग की शोभा सोहावन है जिस श्यामल रंग में मोहिनी है
उस रूप सुधा से सनेहियों के हम प्याले भरेगें कभी न कभी
जहाँ गीध निषाद का आदर है जहाँ व्याध््रा अजामिल का घर है
वही वेश बना के उसी घर में हम जा ठहरेगें कभी न कभी
करूणा निधि नाम सुनाया जिन्हें करुणामृत पान कराया जिन्हें
सरकार अदालत में है गवाह गुजरेगें सभी ये कभी न कभी
हम द्वार पे आपके आके पड़े मुद्दत से इसी जिद पर है अड़े
अध सिंधु तरे जो बड़े से बड़े तो ये बिन्दु तरेंगें कभी न कभी
10
एक समय श्री कृष्णा ने मन में किया विचार
राधाजी के छलन कू धरो वेष लिलहार
धरो वेष लिलहार कि लीला गुदवाय लो प्यारी
बन गये नन्द लाल लिलहार कि लीला गुदवाय लो प्यारी
लहँगा पहन ओढ़ी सिर से साड़ी रे
अगियाँ में लगी जाके जरदी किनारी रे
शीष पर शीष फूल बैना लगा लियो काजल दोऊ नैना
पहन लियो नख सिख से गहना
नख सिख गहना पहन कर कर सोलह सिंगार
बलिहारी या नन्द की जो बन गये नर से नार
बन गये नर से नारि कि झोली कन्धे से डाली
बन गये नन्द लाल लिलहार कि लीला गुदवालो प्यारी
सिर पर लिख दो मेरे श्री गिरधारी जी
माथे पर लिख दो मदन मुरारी जी
दृगन पर लिख दो दीन दयाल
नािसका लिखदो नंद को लाल
कपोलन लिख दो कृष्ण गोपाल
श्रवण में लिख साँवरा सो गल में गोकुल चन्द
ढोड़ी पर ठाकुर लिखो अधरन आनन्द कन्द
छाती पर लिख छैल दोऊ बांहन पर लिखो ब्रज चन्द
हाथन पर लिख दो हलदार कौ भैया जी
उंगलिन पर लिख दो आनन्द करेया जी
पेट पर लिख दो परमानन्द
नाभि पर लिख दो तुम नंद नन्द
जॉंघ पर लिख दो जै गोविन्द
घुटुअन में घनश्याम लिखो सो पिडलन में प्रतिपाल
चरनन में चित चोर लिखो नखन नन्द को लाल
रोम रोम में लिखो रमापति राधा बनवारी बन
लीला गोद जाये प्रेम रस छायोरी
तन मन को जाने होश गवायो री
खबर झोली झन्डा की नाय
धरन पर चरन नही ठहराय
सखी सब देखत ही रह जाय
सखी सब देखत ही रह गई झगड़ा निरख यह फन्द का
बीसोविसे दीखे सखी मुझको यह छलिया नन्द का
अगियाँ में मुरली छिप रही राधा ने लई पहचान कर
प्यारी से प्यारा मिल गया देानों भुजा पंसार कर
घासीराम जुगड़ जोड़ी पर वार बार बलिहार बन गये
तेरे नैना करे कमाल कटीले काजल वाली
तू रोज कुआ पर आवे
तोहे देख जिया ललचावे
सुन तेरी पायल की झनकार कटीले
तेरो लंहगा धेर घमीरो
जामें पड़ा़े है रेशमी नारो
तेरी चलगत अजब बहार कटीले
No comments:
Post a Comment
आपका कमेंट मुझे और लिखने के लिए प्रेरित करता है