Tuesday 30 July 2024

hatya katha True

 काम हत्या कथा

घिनौना हत्यारा

पुलिस ने फ्लैट में पहुँचकर इधर उधर देखा। उनकी निगाह एक कपबोर्ड पर अटक गई। उन्हें याद हो आया कि आज से साढ़े तीन साल पहले इसी घर में बरलिरा इवान्स और उसकी चौदय वर्षीय लड़की गैरेल्डीन की लाश पाई गई थी इलन्स को अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के जुर्म में पड़ोसी क्रिस्टी की गवाही पर फांसी की सजा हुई थी आज पुलिस केा इसी क्रिस्टी के फ्लैट में एक नहीं कई लाशों के पाये जाने का संदेह था।

फ्लाइंग स्ववार्ड की पुलिस स्काटलैंड यार्ड की सी आई डी, के आने से पहले कोई भी कदम नहीं उठाना चाहती थी। क्योकि मामले की भयंकरता से वे पूरी तरह परिचित थे। जांच अधिकारी कैम्प्स को भी बुलाया गया। कैम्प्स के आते ही कपबोर्ड खोला गया। खोलते ही एक घणित दश्य सामने आ गया। पांच फुट छः इच गहरे और चार फुट ऊँचे उस स्थान में एक अर्धनग्न युवती की लाश रखी हुई थी। पहली लाश की फोटों लेने के बाद उसे हटाया गया। उसके पीछे दो और लाशें थी। दोनों तीनों लाशे पीठ के बल रखी थीं। और उनके पैर आकाश की ओर उठे हुए थे। लाशों के रखने के ढंग से लगता था कि लाश रखने वाले को अंदर घुस कर रखनी पड़ी होगी।

जांच के दौरान, पाया गया कि सबकी हत्या गला घांेटकर की गई थी और सभी युवतियाँ थीं। शव घर में अच्छी तरह से परीक्षण के लिये लाशों को भेज दिया गया। इतनी देर पुलिस बाकी के फ्लैट की तलाशी लेती रही। दो तख्ते अन्य से काफी नये दिखाई दे रहे थे। उसमें कीलें भी नई थी। ढांचे से मिलाने पर लापता खोपड़ी ही लगी। यह वहाँ किस प्रकार पहुँची इस का व्यौरा क्रिस्टी ने बाद में दिया था। 

दोनों ढांचे की जांच के बाद जो बातें प्रकाश में आई वे थीः

1. महिला उम्र लगभग 21 साल, ऊँचाई पांच फुट सात इंच या पांच फुट आठ इंच। दांतों में मिश्रित धातु का ताज सा बना हुआ जो अधिकतर जर्मनी या आस्ट्रिया में बनाया जाता था। इसका मतलब था महिला ने कहीं केन्द्रीय यूरोप में किसी दन्त विशेषज्ञ से लगवाये होंगे।

2. महिला, उम्र 32 साल ऊँचाई पांच फुट एक इंच या 2 इंच। दोनों ढांचों का विवरण दो लापता युवतियों से मिल गया। एक आस्ट्रिया की शरणार्थी युवती थी जिसका नाम मार्गरेट फ्योरेस्ट था। अगस्त 1943 में लापता। दुसरी महिला म्यूरिल एडी जिसे अक्तूबर 1944 में आखिरी बार देखा गया। वह पार्क रायल स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी जहाँ क्रिस्टी ने भी उसी वर्ष काम किया था।

क्रिस्टी की तलाश सात दिन तक जारी रही। 31 मार्च की सुबह एक फटेहाल सा आदमी प्यूटनी के एक कैफे में झांका एक राहगीर से उसने एक कप काफी के पैसे मांगे। उस व्यक्ति ब्रायर्स को चेहरा कुछ जाना पहचाना सा लगा। उसे लगा यह आदमी निश्चित रूव से क्रिस्टी है उसने पुलिस केा फोन कर दिया। कुछ मिनट बाद ही एक पुलिस अधिकारी लैगर ने उस व्यक्ति को नदी की रेलिंग पर झुके देखा। अभी लैगर उससे बात ही कर रहे थे कि ब्रायर्स के द्वारा बुलाई गई पुलिस वैन वहाँ पहुँच गईं क्रिस्टी ने पहले अपना नाम विडिंगटन बताया परंतु पुलिस की गाड़ी में अपना परिचय पत्र लैगर के ऊपर फेंक दिया। परिचय पत्र में उसका नाम रेनाल हाली डे क्रिस्टी लिखा था। क्रिस्टी का एक फोटोग्राफ लगभग और साथ ही लिखा था यु( के लिए सुरक्षित परंतु यहाँ आने के बाद मैंने बहुत शिक्षा प्राप्त की है। 

3. युवा। आठ हफ्ते पूर्व मत्यु। गला दबाने से मरा खून में कार्बनमोनोक्साइड 34 प्रतिशत। छः महिने का गर्भ। शिनाख्त रीता नेलसन के रूप में। बाहर जनवरी को आखिरी बार जीवित लेखा गया। उत्तरी आयरलैंड से लंदन में आई। अस्पताल में बार्डमेड के रूप में कार्यरत साथ ही वेट्रेस एक कैफे में ।

4. अधेड़। करीब बारह पंद्रह हफ्ते पूर्व मोत। दम घुटने के मोत। उसके पड़ोसी और भाभी शिनाख्त इथेल क्रिस्टी के रूप में। उम्र 45 साल। फ्लैट के लापता किरायेदार की पत्नी। पंद्रह दिसंबर को बहन को शेफील्ड पत्र भेजा। जिसकी तारीख दस से काटकर बाद में पंद्रह की गई।

यह पूर्व निश्चित था कि पहली तीन युवतियों का हत्यारा कामुक था और दुबारा भी सक्रिय हो सकता था। पुलिस ने पूरे देश में क्रिस्टी, घूरती आंखों वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिये जाल फैला दिया। उसके फोटो समस्त अखबारों में प्रकाशित कर दिये गये।

तब तक उस हत्या घर की पुलिस हर दीवार फर्श और निचली मंजिल के किरायेदार होने की वजह से बगीचे का उपयोग भी क्रिस्टी ही करता था, सब खुदवा कर देख रही थी। एक व्यक्ति ने एक स्थान दिखा कर कहा कि मैंने यहाँ किसी को खुदाई करते देखा था। वहाँ खोद कर देखा गया तो मानवीय हड्डियाँ प्राप्त की गईं। अब बगीचे को दो दो फुट गहरा खोदकर मिट्टी छानी गई। अन्य कई हड्डियाँ कपड़ों के टुकड़े उन्नीस जुलाई 1943 का ईवनिंग न्यूज समाचार पत्र आदि भी मिला। एक गढ़े हुए डस्टबिन में से अधजली खोपड़ी निकाली गई। जब इन हड्डियों केा जोड़ा गया तो वे दो शरीर की हड्डियाँ थीं। परंतु एक खोपड़ी गायब थी। तभी पुलिस अधिकारियों को याद आया कि छः दिसम्बर 1949 को एक करीबन 34 वर्षीय औरत की खोपड़ी यहाँ से करीब सौ गज दूर सैंट मार्क रोड के पास बच्चों को खेलते मिली थी। उसको उन तख्तों को फर्श पर से उखाड़ा गया तो उसके नीचे भी एक महिला की लाश निकली।

पुलिस अब एकदम सतर्क हो गई। सोचा गया पुराने किरायेदार रेनाल्ड क्रिस्टी से शायद कुछ जानकारी मिले। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता लगा कि कपबोर्ड से मिली लाशों को गला दबाने के साथ साथ गैस के द्वारा भी मारा गया था। मोत से फौरन बाद या पहले बलात्कार किया गया था। एक लाश करीब चार हफ्ते पुरानी थी। दो आठ हफ्ते पुरानी थीं। फर्श में पाई गई लाश का केवल दबा जलाया गया था और वह करीब करीब बारह या पंद्रह हफ्ते पुरानी थी।

प्रत्येक लाश के विभिन्न दष्टिकोण से चित्र खींचे गये। उनके फिंगर प्रिंट शारीरिक चिन्ह लापता लड़कियों से मिलाये गये। लापता लड़कियों के रिश्तेदारों को बुलाकर लाशों की शिनाख्त करायी गई।

लाशों के मिलने के चौबीस घंटे के अंदर ही उनकी मौत के कारणों और शिनाख्त का कार्य सम्पन्न हो गया।

लाश नं॰ 1. युवा करीब चार हफ्ते पूर्व मत्यु। मत्यु गला दबने और दम घुटने से। खून में 36 प्रतिशत कार्बनमोनोक्साइड। नाम हैक्टोरिना मैक्लीनाम। उम्र 26 साल। आखिरी बार जीवित दो मार्च को देखा गया। क्रिस्टी के फ्लैट में तीन मार्च को आई। स्कॉटिश हाइलैंड के एक छोटे से गांव से आई।

लाश नं॰ 2. युवा, मत्यु आठ हफ्ते पूर्व। दम घुटने से मत्यु, चालीस प्रतिशत कार्बनमोनोक्साइड खून में। नाम कैथेलीन मैलोनी, उम्र पच्चीस साल। बारह जनवरी को आखिरी बार देखा गया। प्लेमाउथ जन्मस्थल। चाची द्वारा परवरिश जिसे आठ माह पूर्व हौलो वे जेल से लिखा, मैं जानती हूँ मै। बुरी लड़की हूँ। े


No comments:

Post a Comment

आपका कमेंट मुझे और लिखने के लिए प्रेरित करता है

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...